फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DEI: दयालबाग शैक्षिक संस्थान में प्रवेश की दोहरी व्यवस्था, जानें क्या हैं नियम

Fri, 23 Jun 2023 02:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सीयूईटी में चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश तो होंगे ही, इसके साथ ही संस्थान भी चला रहा प्रवेश प्रक्रिया।
विज्ञापन
दयालबाग शिक्षण संस्थान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) में प्रवेश की दोहरी व्यवस्था अपनाई जा रही है। कॉलेज में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश तो लिए जाएंगे, साथ ही संस्थान अपने स्तर पर भी प्रवेश की प्रक्रिया अमल में ला रहा है। आवेदन स्वीकार करके प्रवेश परीक्षाएं करा ली गई हैं। अब साक्षात्कार होने हैं।
विज्ञापन


डीईआई ने गत वर्ष भी अपने स्तर से विद्यार्थियों से आवेदन स्वीकार कर प्रवेश लिए थे। सीयूईटी के जरिए जिन विद्यार्थियों ने डीईआई को चुना उन्हें भी प्रवेश दिया। मीडिया समन्वयक प्रो. जेके वर्मा का कहना है कि सीटें खाली न रहें, इसको देखते हुए स्थानीय तौर पर भी विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जाता है। सीईयूटी के तहत जो भी विद्यार्थी आएंगे, उनको प्रवेश दिया जाएगा। सत्र अधिक विलंब न हो, इस उद्देश्य से यह कदम उठाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें