फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर शराबी युवक का हंगामा, कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर के आगे लेटा

Fri, 02 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पटरियों पर लेटा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज से आगरा जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन के आगे एक युवक लेट गया। ट्रेन चालक ने नीचे उतर कर पहले वीडियो क्लिप बनाई, फिर पुलिस को सूचना दी। रेलवे पुलिस युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कासगंज से आगरा जा रही पैसेंजर ट्रेन गुरुवार की सुबह 10 बजे राया रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। थोड़ी देर बाद जब गाड़ी चलने लगी तभी एक युवक इंजन के सामने पटरी पर लेट गया। युवक को पटरी पर लेटा देख पहले चालक ने हॉर्न बजा कर उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं हटा तो चालक ने नीचे उतर कर उसकी वीडियो बनाई। 

मौके पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गई। तभी रेलवे पुलिस आ गई और युवक को अपने साथ पकड़ कर ले गई। बताया गया कि युवक नशे में था। इससे वह ट्रेन के इंजन के आगे कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें