फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शराब पीने से रोका तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो अन्य ने गृह कलह में की आत्महत्या

Fri, 08 May 2020 10:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
suicide crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में लॉकडाउन के बीच अलग-अलग क्षेत्रों से गुरुवार को आत्महत्या के तीन मामले सामने आए। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शराब पीने से रोका तो एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उधर, शाहगंज क्षेत्र के ग्यासपुरा में जूता कारखाना संचालक और क्षेत्र में ही एक विवाहिता ने गृह कलह में जान दे दी।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र के नवलगंज निवासी नागेंद्र पुत्र विशंभर सिंह का शव गुरुवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। नागेंद्र मजदूर था। उसकी एक बेटी भी है। परिजनों ने बताया कि नागेंद्र बुधवार की रात शराब पीकर घर आया था। घर पर भी लेकर आया था। 


परिवार के लोगों ने उसे शराब पीने से मना किया। इसे लेकर नागेंद्र का परिजनों से विवाद हो गया था। रात को किसी वक्त उसने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी नहीं आई तो कर ली आत्महत्या

शाहगंज के ग्यासपुरा में बुधवार रात को जूता कारखाना संचालक बंटी वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई महेश वर्मा ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि बंटी की पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। वह उसे बुला रहा था। इस कारण वह परेशान था। 

महेश ने थाना शाहगंज में तहरीर दी है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि बंटी की पत्नी मायके चली गई थी। इससे वो तनाव में बताया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
 
शाहगंज क्षेत्र के राधेवाली गली में चांदनी (20) पत्नी शौकत का शव गुरुवार दोपहर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की शुरुआती जांच में गृह कलह की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें