फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नशे में धुत लोगों ने भाइयों को पीटा

Fri, 01 Dec 2023 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत लोगों ने भाइयों को पीटा
विज्ञापन

- जनपद इटावा के हैं पीड़ित, कुर्रा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम मां को दवा दिलाने जा रहे इटावा निवासी सगे भाइयों को नामजद लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। नगला खुर्दन निवासी आरोपी शराब के नशे में धुत थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव नगरिया कूकपुर निवासी राजकुमार बृहस्पतिवार की शाम छोटे भाई के साथ मां को दवा दिलाने के लिए कुर्रा गए थे। तभी रास्ते में विरसिंहपुर बंबा के पास नगला खुर्दन निवासी मनोज व दो साथी शराब पी रहे थे। इन लोगों ने दोनों भाइयों को रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। जब राजकुमार और उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने थाना कुर्रा पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों भाइयों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें