फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशेड़ी देवर ने भाभी संग किया बड़ा कांड, फिर तीन मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया; नीचे आने के लिए रखी ये शर्त

Mon, 10 Aug 2026 08:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कमला नगर के मनोहरपुर में युवक ने शराब के लिए रुपये मांगने पर अपनी विधवा भाभी से मारपीट की और छत पर चढ़कर पुलिस को भी छकाता रहा। तीन घंटे की कोशिश के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा और हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने तीन घंटे तक हंगामा किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर के मनोहरपुर स्थित निषाद चौक में नशे में धुत युवक ने तीन घंटे तक हंगामा किया। भाभी को पीटने के बाद तीन मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। इस पर लोग जुट गए। पुलिस ने तीन घंटे की कोशिशों के बाद उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसने फिर से घरवालों से मारपीट कर दी। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह कमला नगर पुलिस को सूचना मिली कि मनोहरपुर निषाद चौक पर एक युवक तीन मंजिला इमारत की छत पर चढ़ा हुआ है और बार-बार जान देने की बात कह रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो इमारत के नीचे लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने युवक से बातचीत की और नीचे उतरने के लिए समझाया। उसने चेतावनी दी कि अगर कोई ऊपर आया तो वह छलांग लगा देगा।

पुलिसकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि युवक की पहचान सूरज निवासी निषाद चौक, मनोहरपुर के रूप में हुई है। वह सुबह नशे की हालत में घर पहुंचा था और अपनी विधवा भाभी से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर उसने भाभी की पिटाई लगाई। कई घंटे तक पुलिस को परेशान किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें