फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में पति बन जाता है जल्लाद: बेरहमी से पिटाई और कमरे में किया कैद, पत्नी बोली-प्रेम विवाह की है ये सजा

Sat, 25 Apr 2026 07:34 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक महिला ने पति पर शराब के नशे में बेरहमी से पिटाई करने और बच्चों संग घर में बंद कर भागने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ताला तोड़कर महिला और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कृष्णा कुंज कॉलोनी में घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली दीपमाला सिंह ने पति पर शराब के नशे में आए दिन पिटाई करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार की रात भी पति ने नशे में उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर के बाहर ताला लगाकर भाग गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्यार का खौफनाक अंत: परिवार से लड़कर की थी शादी, दो महीने में ही कंचन की मौत; न्याय के लिए हाईवे पर लेट गए घरवाले



 

पति ने तोड़ दिया फोन ताकि...
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया, जिससे वह किसी से संपर्क नहीं कर सकीं। किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने घर का ताला तोड़कर महिला और उसके बच्चों को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें -  UP Police: पासिंग आउट परेड से पहले 15 युवकों ने छोड़ी पुलिस की नौकरी, ट्रेनिंग नहीं की पूरी; इसलिए दिया त्यागपत्र
 
विज्ञापन

सास, ससुर और जेठ पर भी गंभीर आरोप
विवाहिता का आरोप है कि उनके सास-ससुर, जेठ और देवर पति को शराब पिलाकर उनके खिलाफ भड़काते हैं। करीब दो माह पहले पति ने उनका गला दबाकर मारने की भी कोशिश की थी। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2016 में उनका प्रेम विवाह हुआ था। पति घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता, जिससे बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं हो पा रही है। वह कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहीं हैं। लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही हैं। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP Police: वर्दी में रील बनाई तो जाएगी नौकरी, ये गलती भी न करें पुलिसकर्मी; सोशल मीडिया की नई गाइडलाइन की गई जारी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें