नकली और नशीली दवाओं के माफिया विजय गोयल उर्फ बंटी और उसके गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। जगदीशपुरा पुलिस ने विजय गोयल, उसकी पत्नी रेखा गोयल सहित 11 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। विजय गोयल और उसका मैनेजर नरेंद्र शर्मा पहले से जेल में है।
जेल से जमानत पर छूटने के बाद फरवरी 2024 में विजय गोयल ने सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में नई दवा फैक्टरी खोली थी। इसमें भी नशीली और नकली दवाएं बनाई जाती थीं। अक्तूबर 2024 में एएनटीएफ ने इसी फैक्टरी पर छापा मारा था। विजय गोयल और नरेंद्र शर्मा सहित 10 लोगों को जेल भेजा गया था। 8 करोड़ रुपये की दवाएं और मशीनें बरामद हुई थीं।