फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधि विभाग के मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, मरीजों का इलाज कर रहा था फार्मासिस्ट

Tue, 06 Aug 2019 03:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ करते ड्रग इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में मेडिकल स्टोर पर दवाएं ही नहीं बेची जा रहीं बल्कि मरीजों के इलाज का धंधा भी चल रहा है। मेडिकल स्टोर में इलाज की दुकान चलाने वाला एक और संचालक पकड़ में आया है। ड्रग विभाग को मुल्ला की प्याऊ स्थित पंकज मेडिकल स्टोर पर छापे में आला और डस्टबिन में उपयोग की गई सिरिंज मिलीं। मरीज भी आ रहे थे। 
विज्ञापन


औषधि विभाग ने सोमवार को जब छापा मारा, तब यहां फार्मासस्ट धर्मेंद्र सिंह और संचालक शिवराम सिंह मिला। फार्मासिस्ट गले में आला लटकाए हुए था। दुकान पर मरीज आ रहे थे, इसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी थे। टीम को देखकर संचालक ने मरीजों को लौटा दिया।

औषधि विभाग की पूछताछ में फार्मासिस्ट ने माना कि वह मरीजों को इंजेक्शन और इलाज भी देता है। स्टोर में चैंबर भी बना रखा था। यहां से दवा का एक नमूना जांच को लिया है। 
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि फार्मासिस्ट और संचालक (प्रोपराइटर) दोनों भाई हैं। दवाओं की बिक्री के साथ मरीजों का इलाज भी करते हैं। सहायक आयुक्त औषधि से स्टोर के लाइसेंस की संस्तुति भेजी है। सीएमओ कार्यालय भी स्टोर संचालक के लिए कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें