फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नकली दवाओं की शिकायत पर औषधि विभाग ने दो मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, गोदाम कर दिए गए सील

Sat, 23 Aug 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

औषधि विभाग ने आगरा के दवा मार्केट स्थित दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इनके गोदामों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान दवा मार्केट में अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन
औषधि विभाग का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में औषधि विभाग ने फव्वारा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी और हेमा मेडिकल स्टोर और उनके गोदाम पर छापा मारकर सील कर दिया। दोनों के यहां नामी कंपनी के नाम से नकली दवाओं की बिक्री करने की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


औषधि विभाग और एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार देर शाम छापा मारा। औषधि विभाग का स्टाफ कम होने के कारण शनिवार को टीम गोदाम और मेडिकल स्टोरों की जांच करेगी। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नामी कंपनी के प्रतिनिधियों ने शिकायत की थी कि उनके ब्रांड के नाम पर आगरा में नकली दवाओं की बिक्री हो रही है। कंपनी ने फव्वारा के गोगिया मार्केट स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी और मुबारक महल स्थित हेमा मेडिकल स्टोर के नाम बताए। 

इस पर एसटीएफ के साथ चार टीमें बनाकर देर शाम दुकान और गोदाम पर छापा मारा। बंसल मेडिकल एजेंसी के संचालक संजय बंसल हैं। हेमा मेडिकल स्टोर के संचालक नरेंद्र हैं। दोनों के पास मेडिकल स्टोर और गोदाम का लाइसेंस भी है। गोदाम और एजेंसी में दवाओं का अधिक भंडारण मिला है। 
विज्ञापन


औषधि विभाग के पास दवाओं की खरीद-बिक्री की जांच करने और नमूने लेने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है। इसके चलते एसटीएफ की मौजूदगी में दोनों मेडिकल स्टोर और गोदाम को सील कर दिया है। औषधि विभाग आसपास के जिलों के अधिकारियों और स्टाफ को बुलाकर स्टोर और गोदाम की जांच कराएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें