फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहाने गए दो मासूम डूबे, मौत

विज्ञापन
टूंडला के पीपरिया में मासूमों के डूबने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। यमुना में नहाते मंगलवार दोपहर दो मासूमों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से डूबे मासूमों को खोजा। करीब एक घंटे बाद यमुना से बच्चों के शवों को बाहर निकाले। मासूमों की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। मासूम नानी के साथ यमुना नहाने गए थे।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव पीपरिया निवासी कप्तान सिंह के घर उसकी बहन-भांजा गांव आए हुए थे। मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब छह वर्षीय भांजा शिवम निवासी मुक्तिपुरा थाना शमसाबाद, आगरा खेत पर चारा काटने जा रही नानी सावित्री देवी के साथ जाने की जिद करने लगा।
तब उसकी नानी सावित्रीदेवी अपने आठ वर्षीय पोते टॉनी को भी साथ लेकर खेत पर चली गई। खेत में सावित्रीदेवी चारा काटने लगी। इसी बीच बच्चे नहाने के लिए यमुना की ओर चले गए। गांव के ही शैलेंद्र नामक युवक ने यमुना किनारे बच्चों के शव पानी में बहने की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों की यमुना में तलाश की गई। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची करीब एक घंटे बाद दोनों के शव यमुना से बाहर निकाले। सावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
यमुना में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। तत्काल ग्रामीण गोताखोरों से शवों की तलाश कराई। परिजनों के आग्रह पर शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

श्याम सिंह , थाना प्रभारी, नगला सिंघी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें