फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में आज बूंदाबांदी... अगले तीन दिन झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, मिलेगी गर्मी से राहत

Fri, 28 Jun 2024 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मानसून आ चुका है। दो दिन से रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। ये क्रम अगले तीन दिन भी जारी रहेगा। 
 
विज्ञापन
बारिश में मौज-मस्ती करते युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को बारिश की बूंदें भिगो सकती हैं। वहीं शनिवार से सोमवार तक झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। बुधवार दिन और रात को हुई बारिश के बाद शहर के अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात हुई बारिश के बाद शहर को भीषण गर्मी से निजात मिल गई है। मौसम में आर्द्रता बढ़ने से उमस के चलते लोग बेचैनी महसूस कर रहे थे। बृहस्पतिवार को आद्रता का प्रतिशत 98 रहा। बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश ने सूरज की तपिश से राहत दी है। हवा चलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन हवा रुकने पर उमस से हाल-बेहाल हो रहा है।

बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को हल्की से तेज बारिश हो सकती है। वहीं शनिवार, रविवार और सोमवार को झमाझम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 34
न्यूनतम तापमान- 24.5
सूर्योदय- 5: 25
सूर्यास्त- 7:16
एक्यूआई- 85
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें