फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: ट्रेनों में मारामारी देख रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेनें, यहां देखें शिड्यूल

Fri, 28 Jun 2024 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ट्रेन संख्या 09041-09042 उधना-छपरा-वड़ोदरा विशेष ट्रेन शुरू की है। इसमें 09041 उधना से रविवार और 09042 छपरा से मंगलवार को चलेगी।
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में मारामारी देख रेलवे ने कई विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 09041-09042 उधना-छपरा-वड़ोदरा विशेष ट्रेन शुरू की है। इसमें 09041 उधना से रविवार और 09042 छपरा से मंगलवार को चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन में स्लीपर के 14, सामान्य के 3, एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। ये ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन से होकर भी गुजरेगी। ये ट्रेन शाम 4:50 पर आएगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 5 बजे रवाना होगी। वापसी पर शाम 4:10 बजे आएगी और 4:20 बजे रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 09029 उधना-दानापुर विशेष ट्रेन 29 से चलेगी। इसमें एसी द्वितीय का एक, एसी तृतीय के 3, स्लीपर के 12, सामान्य के 2 और एसएलआर के 2 कोच हैं। ये ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन पर शाम 4:50 पर आएगी और 5 बजे रवाना होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें