फोटो ABCD 1 बस स्टैंड पर बस में लोडर टेंपो ने मारी टक्कर
- फोटो : Samvad
फतेहाबाद। कस्बा स्थित बस स्टैंड पर बुधवार देर रात एक बस और लोडर टेंपो की टक्कर में बस चालक घायल हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को एक घंटे तक बस स्टैंड पर भटकना पड़ा।
भदावर बाह डिपो की बस दिल्ली से सवारियां लेकर बाह की ओर जा रही थी। देर रात करीब 12 बजे बस फतेहाबाद बस स्टैंड पर सवारियां उतारने के लिए मुड़ रही थी, तभी आगरा की ओर से आ रहे एक लोडर टेंपो ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक रामनिवास पुत्र ग्यादीन निवासी बाह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। टेंपो चालक मौके से भाग निकला।