फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में एनएच-2 पर हादसा: दिल्ली हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत

Sun, 26 Sep 2021 11:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

डीसीएम दिल्ली से फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के समीप डीसीएम हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे का कारण डीसीएम चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नेशनल हाइवे-2 पर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के समीप रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां खड़े ट्रक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। हादसे का कारण डीसीएम चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


हादसा रविवार तड़के करीब चार बजे हुआ। डीसीएम दिल्ली से फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के समीप डीसीएम हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने पर डीसीएम के अगले का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। क्रेन की मदद से डीसीएम को हटवा कर यातायात शुरू करवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें