फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद की ठार बसइया में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
टूंडला के गांव बसैया में निजी सबमर्सिबल से पानी लेते ग्रामीण - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। लोगों को दूर-दराज के इलाकों में स्थित निजी सबमर्सिबल से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गांव रसूलाबाद की ठार बसइया में ढाई सैकड़ा की आबादी है। गांव में खारा पानी होने के चलते ग्रामीणों को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। खारे पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया, तहसील दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन उनकी समस्या की कोई सुनवाई नहीं हो सकी। कहने भर के लिए गांव में पेयजल टंकी है, जिससे आज तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। ग्रामीण महिलाएं लगभग एक किलोमीटर दूर यमुना के किनारे बने कुआं के अलावा निजी सबमर्सिबल से पेयजल लाने को मजबूर हैं। भीड़ अधिक होने पर पानी भरने को लेकर महिलाओं में आए दिन आपस में झगड़ा भी हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पेयजल टंकी से गांव तक पाइप लाइन बिछाने की मांग की है। मांग करने वालों में थान सिंह, काली चरन, रामनाथ, साहब सिंह, डोरी लाल, रोमन सिंह, रामवीर, भूप सिंह, जय प्रकाश, कन्हैया लाल, भोजराज, नरेश कुमार, हरी सिंह, महाराज सिंह, बीरी सिंह, भंवर सिंह, छोटेलाल, मानिक चंद आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें