फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा में ऊंची हील की सैंडल पहनकर न आएं अभ्यर्थी, जानिए पूरा ड्रेस कोड

Wed, 24 Oct 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिपाही भर्ती की 25 और 26 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। आगरा के एसएसपी की ओर से जारी गाइडलाइन में बताया गया है कि अभ्यर्थी क्या पहन सकते हैं और क्या नहीं? 
विज्ञापन


गाइडलाइन के मुताबिक अभ्यर्थी हल्के कपड़े, सूट, ट्राउजर, सलवार सूट आदि पहनें, लेकिन बड़े बटन और ब्रोच लगे कपड़े नहीं। इसी तरह चप्पल, बिना हील के सैंडल पहनें, लेकिन जूते और ऊंची हील के सैंडल नहीं।

अभ्यर्थियों को गहने पहनकर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अंगूठी, बालियां, नाक की पिन, चैन, हार की इजाजत नहीं। लटकन बैज, ब्रोच की भी नहीं। इसी तरह वॉलेट, गोगल्स, हैंडबैग और कैप भी नहीं। कोई भी खाने योग्य वस्तु खुली या पैक की हुई, पानी की बोतल, कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तय किए गए पर्यवेक्षक

डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala
सिपाही भर्ती 2018 की ऑनलाइन परीक्षा के लिए भर्ती बोर्ड ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। मंगलवार को डीजीपी ओम प्रकाश सिंह और भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा उन सभी 16 जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रूबरू हुए जहां 25 और 26 अक्तूबर को परीक्षा कराई जानी है। 

जीपी शर्मा ने बताया कि पर्यवेक्षकों में एडीजी से लेकर पुलिस उपाधीक्षक रैंक तक के अफसर शामिल हैं। भर्ती बोर्ड में तैनात दिपेश जुनेजा को आगरा और मथुरा में परीक्षा के दौरान नजर बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस इस बार प्रवेश द्वार पर नहीं बल्कि जिस सीट पर अभ्यर्थी बैठकर परीक्षा देगा, वहां ली जाएगी। इसके अलावा वेब कैमरे से अभ्यर्थी की फोटो के साथ कॉपी का बारकोड भी लिया जाएगा ताकि परीक्षा के बाद कॉपी बदलने की किसी संभावना को भी समाप्त किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें