फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डीआरडीओ बनाएगा एक और ऑक्सीजन प्लांट

Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अगले सप्ताह ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट को देखते हुए तीसरी लहर से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में एक और ऑक्सीजन प्लांट मंजूर हो गया है। इसे डीआरडीओ तैयार करेगा। अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी न पड़े इसके लिए डीआरडीओ इमरजेंसी में 1000 लीटर प्रति मिनट की दर से हवा से ऑक्सीजन बनाने वाला प्लांट बनाएगा। 

अभी यहां बन रहे 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाने का प्लांट लगभग पूरा हो चुका है। सात दिन में ऑक्सीजन बनना शुरू हो जाएगी। इस तरह से इमरजेंसी पर 2000 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन बनाई जा सकेगी। इसमें जरूरत के मुताबिक अंतराल देकर दोनों प्लांट से ऑक्सीजन बनाएंगे। 
विज्ञापन


टीबी विभाग का सात दिन में हो जाएगा तैयार
टीबी विभाग में बन रहा ऑक्सीजन प्लांट भी लगभग पूरा हो चुका है, इसमें भी सात से दस दिन लगेंगे। यहां भी 1000 लीटर प्रति मिनट से ऑक्सीजन बनाने की क्षमता है। घड़ी वाली इमारत पर बनने वाले प्लांट का अभी कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

बिजली गुल तो भी चलते रहेंगे ऑक्सीजन प्लांट
बिजली जाने या फिर अन्य किसी गड़बड़ी पर भी ऑक्सीजन प्लांट बंद नहीं होंगे और हवा से ऑक्सीजन बनाते रहेंगे। इसके लिए एसएन मेडिकल कॉलेज दो जनरेटरों की खरीद करेगा। शासन ने 50 लाख रुपये का बजट भी मंजूर कर दिया है। 

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एसएन में चार ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो रहे हैं, सभी की क्षमता एक मिनट में 1000-1000 लीटर ऑक्सीजन बनाने की है। इनको जनरेटर से भी जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी स्थिति में बिजली की दिक्कत हुई तो ऑक्सीजन बनाने का कार्य बंद नहीं होगा। 

इन जनरेटर से एसएन मेडिकल कॉलेज के चारों ऑक्सीजन प्लांट को जोड़ा जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपये से दो जनरेटर खरीदे जाएंगे। 50 लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया है, इसका टेंडर करने की तैयारी चल रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें