फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठो द्रोपदी वस्त्र संभालो, अब गोविंद न आएंगे...

Fri, 22 Jan 2016 02:25 AM IST
उठो द्रोपदी वस्त्र संभालो, अब गोविंद न आएंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा कालेज के सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधि समिति की ओर से चल रहे संप्रेषण-2016 में गुरुवार को कवि सम्मेलन, एकल अभिनय प्रतियोगिता हुई। मंच पाने के बाद छात्र-छात्राएं स्थापित कवियों के अंदाज में नजर आए। कविताओं के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

 कवि सम्मेलन में पुनीता ने प्रथम, वर्षा सिंह ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशीष जैन को सांत्वना पुरस्कार मिला। पुनीता ने ‘...देवताओं ने भी वादे नहीं निभाये’, वर्षा सिंह ने ‘उठो द्रोपदी वस्त्र संभालो, अब गोविंद न आएंगे’ और मुस्कान ने ‘...जो बात बढ़ गई, वह बात गई’ का पाठ किया। जितेंद्र सिंह ‘मां-बाप की अहमियत हमारे जीवन में कितनी है’ और आशीष जैन ने ‘मां हमेशा अपने बच्चों की खुशियों के लिए जीती है’ के जरिये माता-पिता का जीवन में महत्व समझाया।
काव्य पाठ प्रतियोगिता का संचालन डा. अपर्णा पोद्दार और निखिल चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक डा. सुबोध दुबे और पवन आगरी रहे। मुख्य अतिथि डा. शिवानी चतुर्वेदी और प्राचार्य डा. मनोज कुमार रावत ने छात्र-छात्राओें की अभिव्यक्ति को सराहा। डा. रीता निगम, डा. अमिता सरकार, डा. अमरनाथ, डा. आशीष, डा. महादेव ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस मौके पर डा. ममता सिंह, डा. अमित अग्रवाल, डा. पूनम चांद, डा. अशू चौहान, डा. भूपेंद्र सिंह, डा. अनुराग पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभिनय में निखिल प्रथम
एकल अभिनय प्रतियोगिता में निखिल चतुर्वेदी ने प्रथम, रोहित चौहान ने द्वितीय, मुस्कान चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ललित शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मिमिक्री के विजेता शिवम शर्मा रहे। निर्णायक डा. अश्वनी शर्मा, हरीश चिमटी रहे। संचालन डा. रेखा पतसारिया ने किया। सह संयोजिका डा. दीपा रावत ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

एकल नृत्य प्रतियोगिता आज
मीडिया समन्वयक डा. अमित अग्रवाल के मुताबिक 22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे से एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें