आगरा नगर निगम ताजगंज के वार्ड संख्या 23 में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की धनराशि से नालियों और सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य से कहरई, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, विनायक कुंज, अशोक स्टेट और शीतल धाम क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि वार्ड 23 के लिए कुल 3 करोड़ 42 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस बजट से क्षेत्र की जर्जर हो सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा, साथ ही जलनिकासी व्यवस्था के लिए नई नालियों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और संबंधित ठेकेदारों को तय मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।