फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नलों से आ रहा नाले जैसा पानी (फोटो)

विज्ञापन
नलों से आ रहा नाले का पानी
विज्ञापन
- आक्रोशित महिलाओं ने किया हंगामा, मौके पर पहुंचे महाप्रबंधक को घेरा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
आगरा। दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान तुलसी नगर, बलदेव नगर, सिद्धार्थ नगर और गोबर चौकी के बाशिंदों का सब्र सोमवार को टूट गया। पिछले एक महीने से नलों में सीवर का बदबूदार पानी आने से आक्रोशित महिलाओं ने ताजगंज में प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे महाप्रबंधक जलकल का घेराव कर विरोध जताया। अधिकारियों ने लीकेज दुरुस्त कर पांच दिन में साफ पानी की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय निवासी श्याम राठौर, विनोद, मीना और विद्या देवी ने बताया कि पेयजल लाइन में सीवर का गंदा पानी मिलने से आपूर्ति इतनी विषैली है कि इसका इस्तेमाल घर में पोंछा और शौच आदि कार्यों के लिए भी नहीं हो सकता। लोगों को पीने और खाना बनाने के लिए मोल पानी खरीदना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद पार्षद और जलकल विभाग की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश रहा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि दूषित पानी के इस्तेमाल से क्षेत्र में त्वचा रोग और खुजली की शिकायतें बढ़ रही हैं। बदबूदार पानी से बच्चों और बुजुर्गों के गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का डर बना हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर रोजाना बोतल का पानी खरीदने से आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन

- मुख्य पेयजल पाइपलाइन में नाले या सीवर लाइन का लीकेज मिलने की आशंका है। तकनीकी टीम को तत्काल जांच कर लीकेज पॉइंट बंद करने के निर्देश दिए हैं। पांच दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान कर सप्लाई शुरू हो जाएगी। - गौरव कुमार, जलकल महाप्रबंधक

नलों से आ रहा नाले का पानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें