फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भदरौली में नाले चाोक, माता रानी मंदिर मार्ग पर जलभराव

Fri, 20 Feb 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भदरौली में माता रानी मंदिर पर जल भराव से बेहाल
विज्ञापन
बाह। उत्तर भारत के प्रमुख देवी मंदिरों में भदरौली का भगवती देवी मंदिर शुमार है। मातारानी के भक्त जिस रास्ते से मंदिर में दर्शन-पूजन को आते जाते हैं, उस रास्ते की नालियां चोक हैं। सड़क पर पानी बह रहा है। जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




भाजपा नेता जितेंद्र कुमार पिप्पल, पूरन सिंह बंसल, राकेश वर्मा, रामकरन प्रजापति, विनोद प्रजापति, बनवारीलाल, संजय सलिल, ब्रह्मचारी, मनीष, भोलेनंद, गौरा देवी, कुशमा देवी, मिथलेश, मंजू देवी ने बताया कि कई साल से सफाईकर्मी नहीं आया है। इस वजह से नाले और सड़क की सफाई नहीं हुई है। नाले चोक हो गए हैं। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। रास्ता टूटा पड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला अधिकारी से सफाई कर्मी के न आने की जांच कराकर कार्रवाई कराने, रास्ते की मरम्मत और नाले की सफाई कराए जाने की मांग की। शिकायत के बाद ग्राम विकास अधिकारी श्याम प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्य योजना में रास्ते को शामिल किए जाने और दुरुस्त कराने की बात कह कर शिकायत का एक झटके में निपटारा कर दिया। इससे लोगों में रोष भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें