फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विश्रामपुर की टीचर्स कॉलोनी में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

Fri, 20 Feb 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कागारौल में कचरे से भरी नाली। संवाद
विज्ञापन
कागारौल। कस्बे से विश्रामपुर जाने वाले मार्ग की टीचर्स कॉलोनी इन दिनों गंदगी और जाम नालियों की मार झेल रही है। मार्ग के किनारे बनी नालियों में महीनों से जमा कचरा अब सड़ने लगा है, जिससे दुर्गन्ध उठ रही है। बदबू के कारण राहगीरों का निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र उपाध्याय का आरोप है कि मौके पर बिना सफाई कराए ही ग्राम पंचायत अधिकारी ने कागजों में शिकायत का निस्तारण दिखा दिया,जबकि मौके पर हालात जस के तस बने हुए हैं। आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले विश्रामपुर मार्ग से रोजाना स्कूली छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। नालियां में रुके पड़े गंदे पानी से उठ रहीं दुर्गंध से स्थानीय लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी से मौके पर जांच कराकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कागजो में फर्जी निस्तारण दिखाने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। एडीओ पंचायत दीवान सिंह ने बताया कि समय-समय पर सफाई कर्मचारी सफाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें