फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा कारागार में बंद कफील का पत्र हुआ वायरल, जेल की व्यवस्थाओं पर उठाए बड़े सवाल

Wed, 08 Jul 2020 01:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कफील खान द्वारा लिखा गया लेटर सामने आया, जेल की नारकीय स्थिति के बारे में बताया
 
विज्ञापन
डॉ कफील खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा कारागार में बंद गोरखपुर के डॉ. कफील खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने मथुरा कारागार की नारकीय स्थिति के बारे में बताया है।
विज्ञापन


डॉ. कफील का दावा है कि जेल में लगभग 150 से अधिक कैदी एक ही शौचालय साझा कर रहे हैं। वहीं उन्होंने जेल के खाने आदि की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

ये भी पढ़ें: मथुरा जेल में डॉ. कफील को जान का खतरा, मुख्य न्यायाधीश व शासन से पत्नी ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन


पत्र में कफील खान ने जेल में बिजली कटौती और खान-पान पर सवाल किए हैं। उन्होंने यहां सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं होना भी बताया है। कफील खान ने अपनी दिनचर्या को भी पत्र में लिखा है। बता दें कि अलीगढ़ में दिए गए अपने एक विवादित बयान के चलते डॉ. कफील मथुरा की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

वहीं इससे पहले कई बार कफील की पत्नी उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती रही हैं। विगत फरवरी 2020 में गोरखपुर के डॉ. कफील की पत्नी डॉ. शाबिस्ता खान ने कफील की जेल में हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। 

उन्होंने इस संबंध में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित शासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर जेल में पति की सुरक्षा की मांग की थी। बता दें कि डॉ. कफील एनएसए के तहत जेल में बंद है। 

डॉ. शाबिस्ता खान ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में कहा कि उनके पति 13 फरवरी से मथुरा जेल में बंद हैं। जेल में उन पर मानव गरिमा के विरुद्ध व्यवहार किया जा रहा है। जेल में हत्या करना आम बात हो गई है। इसलिए उन्हें डर है कि उनके पति की जेल में हत्या की जा सकती है। डॉ. कफील  की पत्नी ने यह पत्र 25 फरवरी को भेजा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें