फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने जोधाबाई के विवाह पर कह दी ऐसी बात, खड़ा हुआ विवाद, क्षत्रिय सभा नाराज

Thu, 25 Oct 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में बुधवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित के ऐसा बयान दे दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि देश व समाज की रक्षा करने के लिए जिन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया, वे हमारे रोल मॉडल होने चाहिए, न कि वे रोल मॉडल होने चाहिए जिन्होंने अपने राज्य को बचाने के लिए जोधाबाई का विवाह अकबर से करा दिया। इस पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने विरोध जताया है।

कुलपति ने कहा कि हमें भारत के महान व्यक्तियों का राजनीतिक उपयोग नहीं करना चाहिए। उनके आचरण को व्यवहार में लाना चाहिए, तभी समाज का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा रखने वाले व्यक्तियों का दायित्व है कि वह सबसे पहले अपने बच्चों को शिक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षत्रिय सभा ने किया विरोध

इस बयान की जानकारी मिलते ही क्षत्रिय संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अमर सिंह भदौरिया ने कहा कि कुलपति की सोच नीची है। उन्होंने क्षत्रिय समाज का अपमान किया है। उनके बयान का विवि के अंदर ही विरोध किया जाएगा। महासभा धरना प्रदर्शन करेगी।

उधर, क्षत्रिय महासभा के विरोध जताने पर कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। फिर भी जाने अनजाने यदि किसी की भावना हुई है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें