मुक्केबाजी में केए कॉलेज, कासगंज के छात्र मुकुल ने अपने वजन वर्ग में पांचवें स्थान पर रहे, इसी कॉलेज के छात्र अनिक वर्मा ने छठवां स्थान प्राप्त किया। छात्रा शिवानी तोमर ने भी पांचवां स्थान प्राप्त किया।
जूडो में केए कॉलेज के छात्र ललित ने भी पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, अलीगढ़ के छात्र सोहन में छठवां स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में एसबीजे कॉलेज बिसावर के छात्र प्रतीक ने सातवां स्थान हासिल किया। 20 किलोमीटर पैदल चाल में आगरा कॉलेज के छात्र सत्यनारायण चौथे स्थान पर काबिज हुए।