फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नैक मूल्यांकित कॉलेजों के प्राचार्यों को समितियों में दी जाएगी वरीयता

Sun, 24 Jan 2021 07:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकित कॉलेजों के प्राचार्यों का मान बढ़ाया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय व विवि की ओर से विभिन्न प्रकार की समितियों व अन्य कार्यों में इन कॉलेजों के प्राचार्यों को वरीयता दी जाएगी। इन कॉलेजों की ओर से अनुदान मांगने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। 
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आक्यूएसी) के निदेशक प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि नैक मूल्यांकन के प्रति उदासीनता को समाप्त करने और मानसिकता में परिवर्तन के उद्देश्य से यह व्यवस्था शासन स्तर से बनाई गई है। यह भी निर्देश दिया गया है कि विभिन्न प्रकार के अनुदान स्वीकृत करने में नैक मूल्यांकित कॉलेजों को वरीयता दी जाए। सर्वोच्च ग्रेड पाने वाले कॉलेजों की मांग पर विशेष ध्यान दिया जाना है। 

विश्वविद्यालय स्तर पर प्रति वर्ष किया जाएगा सम्मान 
विश्वविद्यालय स्तर पर नैक मूल्यांकन को प्रोत्साहन देने के लिए योजनाएं बनाई जानी हैं। वहीं, प्रति वर्ष नैक मूल्यांकन कराने वाले कॉलेजों का सम्मान किया जाना है। सर्वोच्च ग्रेड प्राप्त कॉलेजों को निदेशालय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी राजकीय कॉलेज के पास नैक की ग्रेडिंग नहीं
विवि से संबद्ध राजकीय कॉलेजों की संख्या 17 है। इसमें से महज एक राजकीय कॉलेज ने एक बार नैक टीम से अपने यहां मूल्यांकन कराया। वर्तमान में एक भी कॉलेज के पास नैक की ग्रेडिंग नहीं है। वहीं, सहायता प्राप्त कॉलेजों की संख्या 39 है। इसमें से 15 कॉलेजों ने एक बार नैक टीम से मूल्यांकन कराया। इसमें से महज 10 के पास नैक की ग्रेडिंग है। 

कुलसचिव ने नैक मूल्यांकन कराने के लिए पत्र जारी किया
कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने संबद्ध सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों को नैक मूल्यांकन कराने के लिए पत्र जारी किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए मूल्यांकन कराने की अपील की गई है। नैक मूल्यांकित कॉलेजों को आने वाले दिनों में तमाम सुविधाएं मिलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें