फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने छह जुलाई की परीक्षाएं टालीं, संशोधित कार्यक्रम जारी

Sat, 02 Jul 2022 07:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड संयुक्त परीक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छह जुलाई को होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को टाल दिया है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जारी भी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर के मुताबिक छह जुलाई को पहली पाली में (सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक) होने वाली बीएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष के बॉटनी द्वितीय प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में (दोपहर 02:00 से 04:00 बजे तक) होने वाली बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तृतीय वर्ष के प्लांट टेक्नोलॉजी की परीक्षा 23 जुलाई को संबंधित पाली में ही कराई जाएगी। 

इन तारीखों को होंगी परीक्षाएं 

सुबह 09:00 से 12:00 बजे तक होने वाली मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस (ओल्ड कोर्स) की एकेडमिक लाइब्रेरी सिस्टम की परीक्षा 13 जुलाई को संबंधित पाली में होगी। छह जुलाई को ही सुबह 10:00 से 12:00 तक होने वाली बीएससी फॉरेस्ट्री तृतीय वर्ष की प्रैक्टिकल फील्ड फॉरेस्ट्री की परीक्षा आठ जुलाई को संबंधित पाली में ही कराई जाएगी।

विज्ञापन

दोपहर 02:00 से 04:00 बजे तक होने वाली बीएससी फॉरेस्ट्री द्वितीय वर्ष की ग्रासलैंड मैनेजमेंट एंड प्रिंसिपल्स ऑफ हाइड्रोलॉजी एंड सोइल कंजरवेशन और बीएससी फॉरेस्ट्री चतुर्थ वर्ष की सोशल फॉरेस्ट्री की परीक्षा संबंधित पाली में आठ जुलाई को कराई जाएगी।  

बीएएमएस की परीक्षाओं के फॉर्म 11 जुलाई तक भरे जाएंगे

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएएमएस की परीक्षाओं का फॉर्म भरने की प्रक्रिया दो जुलाई से शुरू करा दी है। 11 जुलाई परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बताया कि बीएएमएस प्रथम वर्ष (सत्र 2020-21), द्वितीय वर्ष (सत्र 2019-20), तृतीय वर्ष (सत्र 2017-18) और चतुर्थ वर्ष (सत्र 2016-17) की मुख्य और पूरक परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरना है। छात्र-छात्राएं खुद या फिर संबंधित कॉलेज के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें