फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: पीएचडी करने के इच्छुक छात्र-छत्राओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को होगी प्रवेश परीक्षा

Sat, 20 Jul 2024 06:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त को होगी। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 1500 सीटों के लिए 3260 आवेदन आए। 12 अगस्त से प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड होंगे। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त को होगी। परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी। 12 अगस्त से प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में दो केंद्रों पर आयोजित होगी। अभी केंद्र तय नहीं किए हैं। अगले सप्ताह तक केंद्रों का निर्धारण हो जाएगा। 1500 सीटों के लिए 3260 आवेदन आए हैं। दो घंटे का परीक्षा होगी। इसमें 100 प्रश्न आएंगे। 

सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। प्रवेश पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। 12 अगस्त से सभी के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे, वहां से छात्र इनको प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की पूरी जानकारी एक-दो दिन में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें