फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं आज से, 37 हजार छात्र-छात्राएं हैं पंजीकृत

Fri, 11 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। पहले दिन 366 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 37000 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा तीन पाली में होगी। प्रत्येक पाली की परीक्षा दो घंटे की होगी। सुबह 7:00 से 09:00 बजे, सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे और दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा होगी। 


संबंधित खबर- डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की सेमेस्टर परीक्षा की तारीख का एलान, नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी भी शुरू
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वह प्रत्येक पाली की परीक्षा से पहले जिन कक्षों में परीक्षा होनी है उनको सैनिटाइज कराएंगे। परीक्षार्थियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग होनी है और कक्ष में प्रवेश से पहले सैनिटाइज किया जाना है।

विज्ञापन

छात्रों को नहीं मिल पाया प्रवेशपत्र: डॉ. आशुतोष

बची हुई परीक्षाओं को कराने के लिए कुछ केंद्रों में बदलाव किया गया है। इससे परीक्षार्थियों के केंद्र बदल गए हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के महामंत्री डॉ. आशुतोष पचौरी का कहना है कि अभी तक छात्र छात्राओं को प्रवेशपत्र नहीं मिले हैं। उन्हें जानकारी नहीं दी गई है कि वह नए प्रवेशपत्र से परीक्षा देंगे या पुराने से। 

जबकि परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि जिन परीक्षार्थियों के केंद्र बदले हैं उनके प्रवेशपत्र संबंधित कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर डाल दिए गए हैं। कॉलेजों को दिशानिर्देश भी जारी किया जा चुका है। उनकी जिम्मेदारी है कि वह समय से प्रवेशपत्र छात्रों को उपलब्ध करा दें।


अपने शहर की खबर से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें