फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: 30 हजार डिग्रियां और अंकतालिकाएं कर रही इंतजार, नहीं लेने आए कॉलेज, विद्यार्थी परेशान

Fri, 25 Nov 2022 09:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर इन 86 कॉलेजों को अंतिम मौका दिया जा रहा है। 28 नवंबर से एक दिसंबर तक छलेसर परिसर में शिविर लगाकर डिग्रियां और अंकतालिकाएं बांटीं जाएंगी।
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पास 30 हजार डिग्रियां और अंकतालिकाएं बनकर तैयार हैं। छह महीने से निजी कॉलेज इन्हें लेने नहीं आ रहे हैं। परेशान छात्र विश्वविद्यालय में चक्कर काट रहे हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पास 2015 से 2021 सत्र तक की 30 हजार से अधिक डिग्रियां और अंकतालिकाएं तैयार रखी हैं। ये 86 कॉलेजों की हैं और सभी निजी कॉलेज हैं। छह महीने में विश्वविद्यालय प्रशासन इन्हें तीन बार नोटिस दे चुका है। इसके बावजूद कॉलेेजों की ओर से कोई भी डिग्रियां और अंकतालिकाएं लेने के लिए नहीं आ रहा है। इससे छात्र परेशान हैं और विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक से पता चला है कि अभी 86 कॉलेजों की 30 हजार से अधिक अंकतालिकाएं और डिग्रियां रखी हैं। कॉलेज इन्हें लेने नहीं आ रहे हैं, एक बार और मौका देने के लिए कहा है, इसके बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Agra: मोहित बंसल के मेडिकल स्टोर पर हिमाचल पुलिस का छापा, 10 घंटे खंगाले रिकॉर्ड, 5.50 लाख की नकली दवाएं सीज

28 से लगेगा शिविर

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कुलपति के निर्देश पर इन 86 कॉलेजों को अंतिम मौका दिया जा रहा है। 28 नवंबर से एक दिसंबर तक छलेसर परिसर में शिविर लगाकर डिग्रियां और अंकतालिकाएं बांटीं जाएंगी। इसमें 28 को एक से 250 कोड वाले कॉलेज, 29 को 251 से 500 तक, 30 नवंबर को 501 से 750 कोड वाले और एक दिसंबर को 751 कोड से बचे हुए कोड वाले कॉलेज संचालक डिग्रियां और अंकतालिकाएं लेकर जा सकते हैं। कॉलेज प्रतिनिधि को आधार कार्ड और परिचयपत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें