फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बंद कंटेनर में मिले 30 मरे गोवंश, हालत देख कांप गए लोग

Fri, 25 Nov 2022 09:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

जाम से बचने के लिए कंटेनर एक गांव की सड़क पर खड़ा कर दिया था। वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने कंटेनर के अंदर से किसी के छटपटाने की आवाज सुनी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
 
विज्ञापन
कंटेनर में ठूस-ठूसकर भरे गोवंश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह में बंद कंटेनर में मिले गोवंश की हालत को जिसने भी देखा, हैरान रह गया। हुआ कुछ ऐसा कि फरह में जाम से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े बंद कंटेनर को ग्रामीणों की सूचना के बाद खुलवाया गया। इसमें 30 मरे और एक जिंदा गोवंश मिला। स्थानीय पुलिस ने गो सेवकों की मदद से सभी मरे हुए गोवंशों को गड्ढा खोद कर दफनाया गया। एक गोवंश को एक किसान को सौंप दिया गया। 

रोसू घड़ी गांव मार्ग पर खड़ा था कंटेनर 

शुक्रवार को लगे लंबे जाम से बचने के लिए हरियाणा नंबर के बंद कंटेनर को हाईवे किनारे रोसू घड़ी गांव जाने वाली सड़क पर लगा दिया गया। चालक, हेल्पर कंटेनर खड़ा कर कहीं दूर छिप कर बैठ गए और जाम खुलने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ गांव की महिलाओं ने कंटेनर के अंदर किसी के छटपटाने की आवाज सुनी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Agra: मोहित बंसल के मेडिकल स्टोर पर हिमाचल पुलिस का छापा, 10 घंटे खंगाले रिकॉर्ड, 5.50 लाख की नकली दवाएं सीज

सूचना पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों की सूचना पर जब निरीक्षक राजकमल सिंह, एसआई सतीश चंद यादव, मनोज शर्मा, सुरेश चंद शर्मा आदि ने मौके पर पहुंच कर कंटेनर खुलवा कर देखा तो सभी दंग रह गए। बंद कंटेनर में एक गोवंश छटपटाता मिला। अन्य गोवंश मृत अवस्था में रस्सियों से मुंह और पैर बंधे हुए थे। जेसीबी की सहायता से सभी को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें