फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय : 11 सितंबर से होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, अभी तक केंद्र घोषित नहीं

Sun, 06 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • परीक्षार्थियों को पता नहीं है कि उन्हें पहले वाले केंद्रों पर परीक्षा देनी है या किसी और पर
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के शैक्षणिक सत्र 2019-20 के स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की बची हुईं परीक्षाएं 11 सितंबर से प्रस्तावित हैं। लेकिन, अभी तक परीक्षा केंद्रों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। परीक्षार्थियों को पता नहीं है कि उन्हें परीक्षा पहले वाले केंद्रों पर ही देनी है या किसी और केंद्र पर।

विज्ञापन


परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि पूर्व में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में अधिक परिवर्तन नहीं किया जाएगा, लेकिन कुछ बदलाव जरूर होगा। बदली हुई परिस्थितियों में परीक्षाएं कराई जानी हैं। 


परीक्षा केंद्रों का नाम सार्वजनिक होने पर ही कॉलेजों को केंद्रों में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपाय भी करने होंगे। परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराना होगा। आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप ही बाकी व्यवस्थाएं भी करनी होंगी। समय से केंद्र का नाम पता होने पर विद्यार्थी भी मानसिक रूप से तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक नकल में पकड़े गए कॉलेजों पर भी निर्णय होना है

जिन कॉलेजों में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी, उनकी जांच अभी यूएफएम कमेटी कर रही है। कमेटी का निर्णय नहीं हो पाया है। काली सूची में शामिल केंद्रों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाना है।

केंद्र निर्धारण का कार्य अंतिम चरण में

कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का काम अंतिम चरण में है। परीक्षा के कार्यक्रम के साथ सभी कॉलेजों को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दे दिए गए थे। एक-दो दिन में ही केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। नकल के मामले का निस्तारण भी शनिवार तक हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें