कॉलेजों में आज से लिए जा सकेंगे प्रवेश
प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए लॉग इन आईडी सोमवार को खोल दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्थायी संबद्धता वाले पाठ्यक्रमों की सीट मैट्रिक्स उपलब्ध करा दी गई है। अभी अस्थायी संबद्धता वाले कॉलेजों की सीटों का ब्योरा नहीं दिया गया है। वहीं, जिन कॉलेजों ने अभी तक परीक्षा फीस जमा नहीं की है, उनको प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। परीक्षा फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
एक नजर आंकड़ों पर
स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश की प्रक्रिया की स्थिति
- 69,311 - छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराया।
- 66,716 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पाठ्यक्रमों को चुना।
- 3,640 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए संस्थानों व कॉलेजों में रिपोर्टिंग की।
- 389 - छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश लिया है।
परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति
- 12,330 - छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराया।
- 10,102 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए फॉर्म भरा।
- 1078 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए संस्थानों व कॉलेजों में रिपोर्टिंग की।
- 181 - छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश लिया है।
नोट: आंकड़े 31 जुलाई को शाम 06:30 बजे तक के हैं।