डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में वर्ष 2009 में पीएचडी में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का अभी तक वायवा नहीं हो पाया है। विभिन्न संकायों के कुल 69 वायवा लंबित हैं। इसमें से अधिकतर वर्ष 2009 में प्रवेश लेने वाले हैं, कुछ प्रवेश 2014 के भी हैं। पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन पर ध्यान नहीं दिया और अब शोध पर्यवेक्षक कम रुचि दिखा रहे हैं।
विश्वविद्यालय में लंबित 69 प्रकरण में से कला संकाय में सर्वाधिक 39 वायवा लंबित हैं। इसमें से अंग्रेजी के आठ, संस्कृत के तीन, हिंदी के आठ, भूगोल के पांच, इतिहास के तीन, समाजशास्त्र के दो, मनोविज्ञान के तीन, राजनीतिशास्त्र के चार, अर्थशास्त्र के तीन शोधार्थियों का वायवा होना है।
वाणिज्य संकाय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 11, प्रबंधन संकाय के तीन, शिक्षा संकाय में दो, ललित कला संकाय में एक, कृषि संकाय में एक, विधि संकाय में एक, विज्ञान संकाय में आठ, लाइफ साइंस में तीन प्रकरण लंबित हैं।