डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
पिछले चार वर्षों की गोल्डन गर्ल
- वर्ष 2019 - एफएच मेडिकल कॉलेज, एत्मादपुर की आकांक्षा को 11 स्वर्ण पदक मिले थे।
- वर्ष 2018 - रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की अवर्णा को 13 स्वर्ण, 1 रजत पदक मिला।
- वर्ष 2017 - रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की अपर्णा मथकला को आठ स्वर्ण पदक मिले।
- वर्ष 2016 - एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा की दीक्षा अग्रवाल को 7 स्वर्ण, 1 रजत पदक मिला।
हर चीज की चाबी मेहनत है
विश्वविद्यालय में सर्वाधिक 13 पदकों की हकदार शिवानी सिंह, अलीगढ़ में रामघाट रोड की रहने वाली हैं। वह न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं। वह इस समय पीजी की तैयारी में जुटी हैं। उनकी बचपन से इच्छा डॉक्टर बनने की है। पिता नरेंद्र चौधरी सरकारी ठेकेदार हैं। मां शशी चौधरी गृहिणी हैं। दो छोटे भाई हैं। शिवानी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को देती हैं। उनका कहना है कि हर चीज की चाबी मेहनत है। परीक्षा के समय ही नहीं, सत्र के शुरूआत से समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए। अप्रैल में दीक्षांत समारोह टलने से कुछ निराशा जरूरी थी, पर कोरोना की स्थिति को देखते हुए जरूरी भी था। वह दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। अपने माता-पिता और भाई के साथ दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी।