फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल केंद्रों पर होंगी स्नातक की बची हुई प्रायोगिक परीक्षाएं, विश्वविद्यालय ने जारी की सूची

Mon, 12 Oct 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
विज्ञापन

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध जिन सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने अभी तक प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं नहीं कराई हैं, उनकी परीक्षाएं नोडल केंद्रों पर कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय ने नोडल केंद्रों की सूची जारी कर दी है। आगरा जिले में दो नोडल केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। जिन सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने प्रायोगिक परीक्षा करा ली है, उनको 14 अक्तूबर तक अंकपर्ण विश्वविद्यालय में जमा करना है। इसके बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिनकी परीक्षाएं बची हैं, उन्हें संबंधित नोडल केंद्रों पर परीक्षा कराकर 19 अक्तूबर तक सीलबंद लिफाफे में विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना है। जिससे परीक्षा परिणाम जारी किया जा सके। 


ये बनाए गए नोडल केंद्र

आगरा में आरबीएस कॉलेज और बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, मथुरा में बीएसए कॉलेज और आरसीए गर्ल्स कॉलेज, अलीगढ़ में श्री वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय खैर को नोडल सेंटर बनाया गया है। हाथरस में पीसी बागला कॉलेज व श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या पीजी, मैनपुरी में डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, केआर आरसीएम कॉलेज और एससीजीडी कॉलेज केंद्र हैं। 
विज्ञापन


कासगंज में केएपीजी कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, एटा में जेएलएन पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद में सीएल जैन कॉलेज, दाऊदयाल महिला महाविद्यालय, पालीवाल पीजी कॉलेज शिकोहाबाद, बीडीएम कॉलेज शिकोहाबाद और नारायण कॉलेज शिकोहाबाद हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षाएं भी नोडल केंद्रों पर कराई जानी हैं। इनके नोडल केंद्रों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें