फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीपीओ बोले, आप बिल पर हस्ताक्षर कर दो काम तो हो ही जाएगा

Fri, 17 Jan 2025 09:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य वन स्टाप सेंटर के रजिस्टरों को खंगालती हुईं।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला प्रशासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी, आयोग तक के सामने हिचक नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार रात वन स्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ के सामने एक ऐसा ही प्रकरण आया। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को सेंटर की मैनेजर से फोन कराया तो जवाब मिला, आप बिल पर हस्ताक्षर कर दो, काम तो हो जाएगा। रेनू गौड़ ने प्रकरण से डीएम को अवगत कराया है। साथ ही शासन को भी रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन


रेनू गौड़ ने बताया कि रात्रि करीब 10 बजे अचानक जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं। कार्यालय में मेज पर कुछ बिल प्राप्त हुए। उन्होंने बिल के बारे में पूछा कि, यह किस काम की एवज में हैं। वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर काम दिखा पाने में असमर्थ रहीं। मैनेजर कहने लगी कि यह बिल जिला प्रोवेशन अधिकारी ने भिजवाए हैं। इसकी पुष्टि के लिए मैनेजर से उसी समय जिला प्रोवेशन अधिकारी को फोन करवाया। फोन पर बात करने के दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी ने कहा, आप बिल पर हस्ताक्षर कर दो काम तो हो ही जाएगा। इसके बाद सेंटर का निरीक्षण किया तो देखा ड्यूटी रोस्टर पंजिका में स्वाति सिंह व चेतन चौहान ने पिछले कई महीने से हस्ताक्षर नहीं किए। पीने के पानी के लिए आरओ की कोई व्यवस्था नहीं है। पूछने पर पता लगा कि आरओ खरीद लिया है। मगर, उसे लगवाया नहीं है। शौचालय में हाथ धोने के साबुन तक नहीं मिले। नहाने के लिए न तो गर्म पानी की कोई व्यवस्था है और न ही नल की व्यवस्था है। काउंसलिंग ऑफिस की खिड़की का शीशा टूटा पाया गया। रसोईघर में खाना नहीं बनता। खाना बाहर से टिफिन से आता है। यह सुरक्षा की दृष्टि से भारी लापरवाही है। सेंटर में स्वीकृत तैनाती के अनुसार स्टॉफ भी नहीं मिला। इसके संबंध में डीएम को अवगत कराया गया है। साथ ही शासन को रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें