फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सरकार करोड़ों खर्च करके लगवा रही पौधे, आगरा में पेट्रोल पंप के लिए काट दिए दर्जनों हरे पेड़

Mon, 24 Jul 2023 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

UP News: सरकार करोड़ों रुपये खर्च करके पौधे लगवा रही है। वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आगरा में पेट्रोल पंप के लिए दर्जनों हरे पेड़ काट दिए गए। वन विभाग ने कार्य में रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
आगरा में पेट्रोल पंप के लिए काट दिए दर्जनों हरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हरियाली बढ़ाने के लिए जहां प्रदेश सरकार वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चला रही है। वहीं जिले में पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए दर्जनों हरे पेड़ काट दिए गए। आरोप है कि हरित पट्टी को तहस-नहस कर पेट्रोल पंप का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत के बाद वन विभाग ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


आगरा-भरतपुर मार्ग पर किरावली के विद्यापुर गांव में खसरा संख्या 149 पर पेट्रोल पंप का निर्माण किया जा रहा है। संरक्षित वन क्षेत्र में निर्माण की अनुमति इसी शर्त पर दी जाती है कि निर्माणकर्ता हरियाली को नुकसान पहुंचाए बिना ही कार्य पूरा करेंगे। मगर पेट्रोल पंप का निर्माण कराने वालों ने नियमों को ताक पर रख दिया। पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए दर्जनों पेड़ों की बलि चढ़ाई जा चुकी है।

यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत नौलक्खा निवासी सजल बंसल ने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त कार्यालय में की थी। जिला वन अधिकारी सामाजिक वानिकी विभाग आदर्श कुमार ने इस मामले में जांच बैठा दी है। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें