फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में उफान: आगरा में फिर बाढ़ की आहट, सप्ताह भर बंद रहेगा महताब बाग; ताज व्यू प्वाइंट भी क्लोज

Mon, 24 Jul 2023 11:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

यमुना में उफान: आगरा में फिर बाढ़ की आहट महसूस हो रही है। इससे सप्ताह भर महताब बाग बंद रहेगा। ताज व्यू प्वाइंट भी क्लोज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
यमुना में उफान: आगरा में फिर बाढ़ की आहट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण आगरा में यमुना नदी में फिर से बाढ़ की आहट है। सोमवार को यमुना नदी का वाटरवर्क्स पर जलस्तर 494.2 फीट रहा। बीते सप्ताह हथिनी कुंड से पानी छोड़ने पर यमुना का जलस्तर 499.2 फीट तक जा पहुंचा था। इस वजह से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महताब बाग स्मारक को पर्यटकों के लिए बंद कर रखा है, जो इस सप्ताह बंद ही रहेंगे।

विज्ञापन


एएसआई के मुताबिक महताब बाग में अभी पानी सूखा नहीं है। सिल्ट जमा है, जिसे हटाया जा रहा है। पानी दोबारा आया तो बाग में फिर से दिक्कतें होंगी, इसलिए पर्यटकों के लिए फिलहाल एक सप्ताह तक ताज व्यू प्वाइंट और महताब बाग स्मारक बंद ही रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः- MP के बाद आगरा में पेशाब कांड: लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
विज्ञापन


ताजमहल के पीछे महताब बाग से सटे आगरा विकास प्राधिकरण के ताज व्यू प्वाइंट 18 जुलाई से बंद है। यमुना नदी में पानी बढ़ने पर सबसे पहले ताज व्यू प्वाइंट ही पानी में डूबा था। यहां इंटरलॉकिंग टाइल्स और पत्थर की बेंच पानी में डूब गई थीं, जिस वजह से सिल्ट और गंदगी जमा है। किनारे कटान के कारण भी यह जगह खतरनाक साबित हो सकती है। ताज व्यू प्वाइंट के पास बनी पीएसी की चौकी भी अभी शिफ्ट नहीं की गई है।

एत्मादउद्दौला स्मारक में फिर प्लेटफार्म पर आया पानी

यमुना नदी में पानी छोड़ने के कारण बीते सप्ताह एत्मादउद्दौला स्मारक के पीछे तहखानों के लकड़ी के दरवाजे पानी में पूरी तरह से डूब गए थे। यह यमुना नदी की ओर बनी मछली के प्लेटफार्म से भी 8 इंच ऊपर से शुरू होते हैं। एएसआई अधिकारियों ने बताया कि एत्मादउद्दौला की कोठरियों में पानी भरा हुआ है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल

यहां लकड़ी के दरवाजे होने के कारण यमुना नदी की बाढ़ में आई सिल्ट जमा हो गई है। पानी के निशान यहां की दीवारों पर साफ दिखाई दे रहे हैं। एत्मादउद्दौला की यमुना किनारे की दीवार पर दरवाजों की ऊंचाई तक सीलन के निशान बने हुए हैं।

पानी अभी सूखा नहीं है

अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि महताब बाग में पानी अभी सूखा नहीं है और सिल्ट भी जमा है। यमुना में पानी और छोड़ा गया है, जिस वजह से फिर से जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसलिए इस सप्ताह महताब बाग पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एत्मादउद्दौला में प्लेटफार्म तक पानी बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें