फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी ने दिखाई आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में तेजी, प्रदेश में मिला यह स्थान

Mon, 04 May 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आरोग्य सेतु ऐप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने में ताजनगरी के लोगों ने तेजी दिखाई है। आगरा ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को एप डाउनलोड करने के लिए जागरूक कर रही हैं। अफसरों का दावा कि जल्द ही शत-प्रतिशत लोगों को एप डाउनलोड करवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर एप डाउनलोड करने में अव्वल है। गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर हैं। आगरा ने छठा स्थान हासिल किया है। जिले की 5,518472 में 389710 लोगों ने एप को डाउनलोड किया है। इस तरह 7.06 प्रतिशत एप डाउनलोड किया है। मेरठ सातवें नंबर पर है। 

प्राप्त विवरण के अनुसार प्रदेश में 30 अप्रैल तक करीब 1.22  करोड़ लोगों ने एप डाउनलोड किया है। आरोग्य सेतु एप को पिछले महीने दो अप्रैल को लॉन्च किया गया था। केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए इस एप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन



 

गौतमबुद्ध नगर जिले की आबादी 20.58 लाख है और वहां पर करीब 6.38 लाख लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउन लोड किया है। आबादी के लिहाज से 31.02 प्रतिशत यूजर्स हैं। गाजियाबाद में 41.75 लाख की आबादी में से करीब 6.95 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है, जो कि 16.67 फीसद है। मेरठ में 43 लाख की आबादी में से करीब 2.97 लाख  लोगों ने एप डाउनलोड किया है, जिसका प्रतिशत 6.93 है।

हापुड़ जिले में 16.71 लाख की आबादी में से 88,006 लोगों ने एप डाउनलोड किया है। यह 5.27 प्रतिशत है। बागपत जिले में 16.27 लाख की आबादी में से 80,326 लोगों ने एप डाउनलोड किया। यह आबादी के लिहाज से 4.94 प्रतिशत है। बुलंदशहर में 43.69 लाख लोगो में से करीब 2.11 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया है। इसका 4.84 प्रतिशत है।

सहारनपुर जिले के 43.29 लाख लोगों में से करीब 2.01 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया। इसका 4.65 प्रतिशत है। मुजफ्फरनगर में 35.34 लाख लोगों में से करीब 1.51 लाख  लोगों ने एप डाउनलोड किया। इसका प्रतिशत 4.30 है। शामली में 16.40 लाख लोगों में से 61487 लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है। इसका प्रतिशत 3.75 है। 

 
विज्ञापन

लखनऊ के 57.32 लाख लोगों में से करीब 7.92 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया। आबादी के हिसाब से यह 13.83 प्रतिशत है। प्रयागराज में 74.36 लाख लोगों में से 4.50 लाख लोगों ने एप डाउनलोड किया, जो 6.06 प्रतिशत है। श्रावस्ती में 13.95 लाख आबादी में से 24727 लोगों ने एप डाउनलोड किया जो 1.77 प्रतिशत है।

आबादी के हिसाब से यूजर्स के मामले में गौतमबुद्ध नगर पहले, गाजियाबाद दूसरे और लखनऊ तीसरे नम्बर पर है। मेरठ सातवें नम्बर पर है। हापुड़ व बागपत 13वें व 15वें नम्बर पर जबकि बुलंदशहर 17 वें नम्बर पर है। 

आरोग्य सेतु एप कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स को अपने आस-पास कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी मिलती है। साथ ही इस ऐप में दिया गया सिस्टम आपको यह भी बताता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें