फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: दादा और विवाहित नातिन की नृशंस हत्या, घर में पड़े मिले दोनों के शव

Fri, 29 Nov 2019 12:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के गांव नौरंगपुर में बुधवार की रात दादा और विवाहित नातिन की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह दोनों के शव घर के अंदर पड़े मिले। सूचना पर पहुंचे एसपी ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर जांच की। वारदात का शक नातिन के पति पर है। 
विज्ञापन


थाना कुरावली के गांव नौरंगपुर निवासी रामचंद्र शाक्य (75) ने अपनी नातिन सोनी की शादी चार वर्ष पूर्व संतोष कुमार निवासी नगला उम्मेद, थाना दशरथपुर जनपद एटा के साथ की थी। पति से अनबन के बाद सोनी पिछले चार महीने से अपने दादा के साथ रह रही थी। 

बृहस्पतिवार सुबह रामचंद्र के घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोस में रहने वाला उनका भतीजा साहब सिंह उनके घर पहुंचा तो उनका शव घर के बरामदे में पड़ा देखा। पास में ही चारपाई पर सोनी का शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जानकारी पर ग्रामीण और एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। 

मृतक के भतीजे साहब सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम के साथ ही स्लाइड भी बनाई गई है। पुलिस ने गांव के ही चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कुछ सुराग भी मिले हैं। इन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें