फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरामदे का लिंटर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

Mon, 03 Feb 2025 10:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के गांव नौपती में रविवार की देर रात बरामदे का लिंटर गिर गया। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। लिंटर के मलबे में दबकर घरेलू सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा नौपती गांव के बलवीर के मकान में हुआ। बताया गया कि रविवार की रात के समय जब परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में लेटे हुए थे। उसी बीच मकान के बरामदे का लिंटर अचानक गिर पड़ा। परिवार तो बाल बाल बच गया। लेकिन बरामदे में रखा सामान लिंटर के मलबे से बर्बाद हो गया।
लिंटर गिरने के साथ तेज आवाज हुई। परिवार के लोग डर गए और समझ नहीं पाए कि अचानक किया हुआ और वे चिल्लाने लगे। गांव अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। हर कोई अचानक पक्का लिंटर गिरने पर आश्चर्य कर रहा था। बलवीर ने बताया कि उसने पिछले वर्ष ही मकान का निर्माण कराया था। लिंटर नया था। मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें