अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। ट्रंप और मेलानिया ताजमहल में वही रंग और घूमने की आजादी महसूस कर पाए, जैसी 40 साल पहले 1980 में थी। ट्रंप-मेलानिया के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वक्त का पहिया घुमा दिया। सैलानियों की भीड़ के कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जो इंतजाम किए थे, ट्रंप के लिए वह सभी हटा दिए गए।
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
ताजमहल के मुख्य गुंबद, चमेली फर्श, रॉयल गेट पर रेलिंग हटा दी गई, ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति को घूमने के दौरान परेशानी न हो। ताज के मुख्य गुंबद में शाहजहां-मुमताज की कब्रों को मडपैक से चमका दिया गया, जिससे वह 40 साल पहले की तरह दमकने लगी है। ताजमहल में चारों ओर लगी संगमरमरी जाली साफ की गई है तो अंदर दीवारों की ओर लगी रेलिंग भी हटवा दी गई।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल में खूबसूरत नजारा
- फोटो : Amar Ujala
फूलों की खुशबू के साथ ताज का दीदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जब ताजमहल की पहली झलक रॉयल गेट के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से दिखी तो फूलों की सुंगध के बीच वो और मेलानिया थे। ताज पर 1980 के दशक में इस प्लेटफार्म पर फूलों के गमले रखे जाते थे, लेकिन भीड़ बढ़ने पर उन्हें हटवा दिया गया था।
4 of 6
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
ट्रंप के लिए रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर लिली, गेंदा, सूरजमुखी, गुलाब, पिट्यूनिया, मेरीगोल्ड, क्लार्किया समेत 25 तरह के फूलों को रखवाया गया। सेंट्रल टैंक और इसके पाथवे पर साइप्रस के पेड़ों छंटाई और घास पर डिजाइन तैयार की गई। सेंट्रल टैंक के दोनों ओर पीले फूलों की क्यारियों ने अनूठा एहसास कराया।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल में की गई धुलाई
- फोटो : Amar Ujala
मडपैक और धुलाई से हट चुकी धूल, मिट्टी
ताजमहल की चारों मीनारों, दीवारों, आर्च और अब कब्रों पर मुल्तानी मिट्टी से हुए मडपैक ट्रीटमेंट के कारण संगमरमर का पीलापन दूर हो चुका है। पूरे सप्ताह ताज की दीवारों की सफाई और धुलाई के कारण धूल-मिट्टी के कण भी हट चुके हैं।
ताज उसी तरह से दमक रहा है, जैसा 40 साल पहले था। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद् वसंत कुमार स्वर्णकार के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति को ताज विजिट में कोई व्यवधान न आए, इसलिए रेलिंग, फेंसिंग हटवाई गई है। मुख्य गुंबद के साथ पूरे स्मारक पर सफाई के साथ नहर, फव्वारों और उद्यान पर काफी काम किया गया।