फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG cylinder : घरेलू गैस खपत का कोटा तय, अब साल में सिर्फ इतने ही मिलेंगे सिलिंडर

Tue, 27 Sep 2022 04:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नए आदेश के मुताबिक घरेलू गैस ग्राहक अब एक साल में केवल 15 बार ही गैस सिलिंडर को रिफिल करा सकेंगे। एक महीने में दो से अधिक सिलिंडर नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
घरेलू एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने अब घरेलू गैस सिलिंडर का कोटा तय कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक घरेलू गैस ग्राहक अब एक साल में केवल 15 बार ही गैस सिलिंडर को रिफिल करा सकेंगे। एक महीने में दो से अधिक सिलिंडर नहीं ले पाएंगे। नए आदेश के बाद उन घरों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, जहां साल में 15 से अधिक सिलिंडरों की खपत होती थी। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया इंडियन डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित के अनुसार अब घरेलू गैस उपभोक्ता एक साल में सिर्फ 15 सिलिंडर ही रिफिल करा सकेंगे। अगर किसी घरेलू गैस ग्राहक को एक साल में 15 से अधिक सिलिंडर लेने हैं, तो उसके लिए तेल कंपनी के अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

बता दें कि कोटा तय होने से घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी भी रुकेगी। अब तक कुछ उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सिलिंडर लेकर महंगे दामों पर दूसरों को बेच देते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें