फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सड़क पर सोते कुत्ते को कार चढ़ाकर मार डाला, सीसीटीवी फुटेज देख जगीं लोगों की संवेदनाएं; कार्रवाई की मांग

Wed, 28 Feb 2024 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सड़क पर सो रहे कुत्ते को कार चढ़ाकर मार डाला। सीसीटीवी फुटेज देख लोगों की संवेदनाएं जगीं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Agra: सड़क पर सोते कुत्ते को कार चढ़ाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पशु क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। शाहगंज स्थित गोविंद नगर में सड़क पर सोते एक कुत्ते को कार चढ़ाकर मार दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें कार कुत्ते को रौंदते हुए साफ नजर आ रही है। इससे पशु प्रेमियों में आक्रोश है। मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष ने थाना शाहगंज में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


गोविंद नगर में हसनपुरा रोड पर दो दिन पहले घटना होना बताया गया है। बुधवार को वीडियो वायरल हुआ। इसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर दो कुत्ते सो रहे हैं। पास ही सफेद रंग की अर्टिगा कार खड़ी है। वह अचानक चल देती है। आगे की तरफ सो रहे कुत्ते पर पहले अगला पहिया चढ़ाती है। 

इस दौरान कार के शीशे खुले हुए हैं। पिछली सीट की खिड़की पर एक व्यक्ति देख भी रहा है। मगर, चालक कार को नहीं रोकता है। पिछला पहिया भी कुत्ते पर चढ़ाकर आगे की तरफ निकल जाता है। घटना के बाद लोग जुट जाते हैं। मगर, कार को नहीं रोका जा सका।
विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि सड़क पर सो रहे कुत्ते पर कार चढ़ाना क्रूरता है। इस कृत्य के लिए कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले में महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने थाना शाहगंज में तहरीर दी। कार के नंबर से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

महिला ने कराया अंतिम संस्कार

कालोनी के लोगों ने बताया कि कार से रौंदे गए कुत्ते की लाश सड़क पर पड़ी थी। उसे कालोनी की एक वृद्ध महिला ने देखा। इसके बाद पास ही खाली स्थान पर कुत्ते का लोगों की मदद से अंतिम संस्कार कराया।

पहले भी आए क्रूरता के मामले

पशु क्रूरता का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कुत्तों को मारने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 10 दिन पहले ही शास्त्रीपुरम में एक कुत्ते को दो लोगों ने मार दिया था। उसे रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटा भी था। घटना का वीडियो सामने आया था। इसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें