फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गले में बंधा पाइप और क्रूरता के निशान...जिस तरह कुत्ते को मारा गया, कांप उठे लोग; तस्वीर हुई वायरल

Tue, 02 Sep 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के करकुंज इलाके में बेसहारा कुत्ते के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुत्ते के गले में पाइप बांधकर उसकी जान ले ली गई।
विज्ञापन
कुत्ते को मार डाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के करकुंज इलाके में बेसहारा कुत्ते के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप लगाया गया कि कुत्ते के गले में पाइप बांधकर मार दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पशु प्रेमी पहुंचे मगर तब तक शव को दफना दिया गया। इस मामले में एक महिला ने थाना में तहरीर दी। हालांकि जांच में कुत्ते को मारने की पुष्टि नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


 

कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि रविवार शाम को उन्हें जानकारी मिली कि करकुंज इलाके में रहने वाले एक कुत्ते को मार दिया गया है। उनके पास एक फोटो भी भेजा गया, जिसमें कुत्ते के गले में पाइप पड़ा हुआ था। आशंका है कि कुत्ते को पाइप से बांधकर लटका दिया गया, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने अपनी कार्यकर्ताओं को भेजा। पता चला कि कुत्ते को दफना दिया गया। इससे पशु प्रेमियों में आक्रोश है। 
विज्ञापन

उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कुत्ते को खाना देने वाली महिला ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच की। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि चाैकी पदम प्राइड के एसआई मिथुन कुमार को भेजा गया था। जानकारी पर पता चला कि नगर निगम की टीम ने दफना दिया है। उसको मारने की पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें