फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अब होटल में नहीं ठहराए जाएंगे कोरोना संक्रमितों के इलाज में जुटे डॉक्टर-स्टाफ

Mon, 22 Jun 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के लिए बन रहे 250 कमरों के क्वारंटीन सेंटर
  • नर्सिंग कॉलेज, पंत-एसबीआई हॉस्टल में की जा रही है व्यवस्था
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में जुटे एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अब होटल में नहीं ठहराए जाएंगे। इनके लिए हॉस्टल में रहने की व्यवस्था की जा रही है। एसएन में 250 कमरों का क्वारंटीन सेंटर और बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


अभी तक कोरोना वायरस के इलाज में लगे चिकित्सक-स्टॉफ को होटल में ठहराया जा रहा था। अब इनके लिए पंत हॉस्टल, सीनियर ब्वाजय हॉस्टल में कमरे तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें चिकित्सक ठहरेंगे। फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए नर्सिंग कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है। 


गेस्ट हाउस में महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की गई है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि डॉक्टर समेत नर्सिंग स्टाफ के लिए हॉस्टल में कमरों में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था की जा रही हैं। अब होटल में ठहरने की सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान शिफ्टिंग को बनाई कमेटी

प्राचार्य ने हॉस्टल और नर्सिंग कॉलेज में रखे सामान को शिफ्ट कराने के लिए चार सदस्यीय मॉनीटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष एनस्थिसिया विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिलोक चंद्र बनाए गए है, जबकि सदस्य एसपीएम विभागाध्यक्ष डॉ. एसके मिश्रा, फिजियोलोजी की टीम में डा. दिव्या श्रीवास्तव और एनस्थिसिया विभाग के डॉ. राजीव पुरी हैं। 


आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, दो और संक्रमितों ने तोड़ा दम, सात नए मरीज मिले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें