फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में नामचीन बिल्डर के परिवार के तीन सदस्य सहित 11 कोरोना पॉजिटिव

Mon, 22 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले में अब तक 249 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 109 ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा। रविवार को 11 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें शहर के नामी बिल्डर के परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। इनकी जांच रिपोर्ट निजी लैब से आई है। 
विज्ञापन


शहर की महाविद्या कॉलोनी निवासी नामचीन बिल्डर की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधु कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिल्डर श्रीराम लीला सभा और अग्रवाल शिक्षा मंडल के बड़े पदाधिकारी हैं। संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। 


कोसी निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नंदगांव का नौ वर्षीय बालक, राया के सादाबाद रोड निवासी युवती भी कोरोना संक्रमित मिली है। सौंख क्षेत्र में एक और बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। महिला की जांच निजी लैब से कराई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले संक्रमित

नवादा के 38 वर्षीय युवक, चौमुहां निवासी 35 वर्षीय युवक, वृंदावन की 62 वर्षीय महिला तथा गोविंद कुंज निवासी 49 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग की टीमें नए संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई रही हैं। जिले में अब तक 249 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 109 ठीक हो गए हैं। नौ की मौत हो चुकी है। अभी सक्रिय मामले 131 हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें