फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Side Effects Of Covid: डॉक्टर बोले-बच्चों को बार-बार हो रहा बुखार-खांसी, व्याख्यान में बताए बचाव के तरीके

Sun, 30 Apr 2023 11:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Side Effects Of Covid: आगरा में डॉक्टरों ने कोरोना के दुष्प्रभाव पर बोलते हुए कहा कि बच्चों को बार-बार बुखार-खांसी हो रहा है। डॉक्टरों ने व्याख्यान में बचाव के तरीके बताए। 
विज्ञापन
सेमिनार में बोलते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना महामारी में संक्रमण से बच्चों में दुष्प्रभाव मिल रहे हैं। ये बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। इनको बुखार, खांसी और उल्टी दस्त की परेशानी मिल रही है। रविवार को हरीपर्वत स्थित होटल में आयोजित इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन की कंटीन्यू मेडिकल एजुकेशन में बाल रोग विशेषज्ञों ने इस पर व्याख्यान दिए।

विज्ञापन


दिल्ली के डॉ. चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि संक्रमण से बच्चों में मल्टीसिस्टम इनफ्लेमैटरी सिंड्रोम (एमआईएस-सी)की परेशानी मिल रही है। इसमें संक्रमण के बाद बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव पड़ा है। इससे पेट में दर्द, उल्टी होना, चकत्ते, गर्दन में दर्द, आंखें लाल हो जाना, थकावट की दिक्कत मिल रही है। दो से तीन फीसदी बच्चों में कोविड का दुष्प्रभाव मिल रहा है।

थैलेसीमिया में बोनमेरो ट्रांसप्लांट ही कारगर 

डॉ. नंदनी चौधरी हजारिका ने थैलेसीमिया के मरीजों के बारे में बताया कि इनके हर महीने रक्त चढ़ता है। इस कारण बच्चों के शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ी हुई मिल रही है। इसके लिए थेरेपी देने की जरूरत पड़ रही है। थैलेसीमिया की बीमारी में बोनमेरो ट्रांसप्लांट ही कारगर है। 

डॉ. अमित अग्रवाल ने नेफ्रेटिक सिंड्रोम के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों में शरीर में पानी भर जाता है और सूजन आने लगती है। पेशाब में प्रोटीन जाने लगती है। इससे रक्त में इसकी कमी हो जाती है।

पाचनतंत्र पर भी पड़ रहा प्रभाव 

अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि संक्रमण से बच्चों के हृदय, फेफड़ों, गुर्दों, मस्तिष्क, त्वचा, आंखों और पाचनतंत्र पर भी प्रभाव पड़ा है। कोषाध्यक्ष डॉ. विनय मित्तल ने सभी का आभार जताया। डॉ. राजीव जैन, डॉ. अमरकांत गुप्ता, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. स्वाति द्विवेदी, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. सुभाष मित्तल, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. सुनीत पाठक, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें