आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल का 10वें स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। चिकित्सक और स्टाफ ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। चिकित्सकों और स्टाफ को सम्मानित किया गया। अस्पताल प्रशासन ने सभी को मरीजों की सेवा और समर्पण का मंत्र दिया।
रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरएम मल्होत्रा ने कहा कि अस्पताल की नींव मरीजों की भलाई के लिए रखी गई थी। इससे कभी समझौता नहीं किया। अस्पताल प्रमुख डॉ. जयदीप मल्होत्रा और निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि 10 साल के सफर में मरीजों के परिजन बनकर उनकी सेवा और इलाज करना ही प्राथमिकता रही है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि यहां बेहतर चिकित्सा संसाधन हैं जिससे मरीजों को दिल्ली जैसे शहरों में जाना नहीं पड़ता।
'मरीजों को रियायती दर पर मिल रहा उपचार'
उजाला सिग्नस ग्रुप के चेयरमैन प्रोबल घोषाल ने कहा कि उजाला ग्रुप ने रेनबो हॉस्पिटल के साथ करार किया है। इससे आगरा और आसपास के जिलों के मरीजों को रियायती दर पर उच्च स्तरीय इलाज मिल रहा है। ग्रुप के निदेशक डॉ. सुचिन बजाज ने कहा कि देशभर में उजाला सिग्नस ग्रुप का यह 16वां अस्पताल है। इनमें गंभीर रोगों के इलाज के लिए बेहतर संसाधन और प्रशिक्षित स्टाफ है।
ये लोग रहे मौजूद
ग्रुप के निदेशक डॉ. दिनेश बत्रा, डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने स्टाफ का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव लोचन शर्मा ने किया। डॉ. अनूप खरे, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. मधुसूदन अग्रवाल, डॉ. तरुण मित्तल, डॉ. मनप्रीति शर्मा, डॉ. सेमी बंसल, डॉ. विनेश जैन, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. अनीता यादव, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. प्रतुल सक्सेना, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. प्रेमाशीष मजूमदार, डॉ. मानवेंद्र सिंह चौहान, डॉ. विनय मित्तल, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. वंदना कालरा, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ. रजत कपूर, डॉ. समीर भारद्वाज, डॉ. दीप्ति भारद्वाज, डॉ. तृप्ति सरन, डॉ. हेमंत गोयल आदि उपस्थित रहे।